फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से अनियंत्रित हुई पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत

विज्ञापन
मसवासी के निकट बाजपुर मार्ग पर टायर फटने से खड्ड में पलटी पिकअप।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
मसवासी (रामपुर)। बाजपुर मार्ग पर सब्जी लेकर जा रही पिकअप का टायर फट गया। जिससे पिकअप अनियंत्रित हो गई ओर सामने से आ रही बाइक से टकराकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में बाइक पर सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक भी घायल हो गया। हादसा होते देख मौके पर मौजूद राहगीरों की भीड़ लग गई और सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा। वहीं, हादसे में परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न करने की लिखित सहमति पुलिस को दी है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह लगभग 10 बजे एक पिकअप चालक स्वार सब्जी मंडी से सब्जी भरकर बाजपुर के बरहनी गांव की साप्ताहिक बाजार जा रहा था। मानपुर से निकलने के बाद महाराजपुर के निकट पिकअप का अचानक टायर फट गया। जिससे चालक का पिकअप पर नियंत्रण नहीं रहा और पिकअप बाजपुर दिशा की ओर से आ रही एक बाइक से टकराकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में बब्बरपुरी गांव निवासी बाइक सवार हाजी अनवर (65) और उनके पुत्र नूर मोहम्मद (45) सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन में दोनों घायलों को उपचार के लिए काशीपुर अस्पताल भेजा गया। नूर मोहम्मद ने रास्ते में बाजपुर के निकट ही दम तोड़ दिया। पिता हाजी अनवर ने भी काशीपुर अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। हादसे में पिता-पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, हादसे में पिकअप चालक रामकुमार निवासी कनोरा (बाजपुर) और एक अन्य पिकअप सवार खुमानी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को बाजपुर अस्पताल भेजा। मृतकों के परिजनों ने घटना को इत्तेफाकिया बताते हुए पुलिस से कार्रवाई न करने की गुहार लगाई और इस बाबत लिखित सहमति पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने परिजनों की मांग पर बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें