रामपुर में शनिवार को गांधी समाधि पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और इन्दिरा गांधी के शहीदी दिवस ?
- फोटो : RAMPUR
रामपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी समाधि पर एकत्र होकर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी का शहीदी दिवस मनाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए उपवास रखकर सत्याग्रह पर भी बैठे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज पूरे देश में कांग्रेस पार्टी किसान अधिकार दिवस के रूप में मना रही है। देश के पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती है और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का शहीदी दिवस है ।इन दोनों ने देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर क दिया। वहीं आज केंद्र और राज्य सरकारें किसानों को उनका समर्थन मूल्य देने की जगह लाठियां मार रही है। देश का अन्नदाता परेशान है, आज उसकी फसलों का सही दाम नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर मुतीउर्रहमान खां बब्लू, मामून शाह खां, अरशद अली खां गुड्डू, नोमान खां, महेन्द्र पाल सिंह यदुवंशी, रमेश कुमार, अकरम सुल्तान, हसीब खां, हाजी नाजिश खां, आमिर कुरैशी, आमिर मियां, महफूज मंसूरी, तारिक खां, शारिब अली खां, अदील मियां, रामगोपाल सैनी, शैजी सैफी, रमेश प्रभाकर, दिव्यांश सिंघल, अंकुश अग्रवाल, अय्यूब अली, इमरोज मंसूरी आदि मौजूद रहे।