फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बरपाया कहर, दो गांवों में गई दो की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। कई दिनों से हो रही झमाझम बारिश अब कहर बरपाने लगी है। बारिश की वजह से एक मकान गिर गया, जिसके नीचे महिला दब गई। वह तब खाना बना रही थी। मलवा ऊपर गिरने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरे गांव में घर से घेर को जाते समय भरभराकर दीवार गिर गई। दीवार के नीचे किसान दब गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। अचानक हुई इन मौतों से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा गया।
विज्ञापन

पिछले दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने पूरे तहसील में अपना कहर बरपाया है। तहसील क्षेत्र के गांव जयतोली निवासी मनोहर की पत्नी रामवती (60) अपने कच्चे मकान की खपरेल में गुरुवार सुबह को खाना बना रही थीं। खाना बनाते समय अचानक भरभराकर कच्चा मकान महिला के ऊपर आ गिर गया। मकान के गिरने की आवाज से घर में मौजूद छोटा बेटा सत्यपाल और उसकी पत्नी आशा की चीखपुकार से ग्रामीण एकत्र हो गए। हादसे को देखकर ग्रामीणों ने आननफानन में मकान के मलबे को हटाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर बुजुर्ग महिला को जैसे-तैसे निकाला। आननफानन में बेटा और ग्रामीण शाहबाद सीएचसी लेकर पहुंचे। सीएचसी में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह घटना स्थल पहुंच गए। तहसीलदार ने परिजनों का ढांढस बंधाया। उन्होंने सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि का हवाला देकर शव का पंचनामा भरवाकर मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। छोटा बेटा शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हो गया, लेकिन बाद में अन्य परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
वहीं, दूसरा हादसा ग्राम पट्टी फाजिलाबाद में हुआ। गांव निवासी लाल सिंह (48) की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई।। बुधवार को उनके खेत में धान की पौध लगी थी।। शाम को चार बजे लाल सिंह मजदूरों की मजदूरी देने के लिए अपने घर से घेर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जाते समय किसान लाल सिंह के ऊपर अचानक गांव के ही राजबहादुर के मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे के नीचे लाल सिंह दब गए। इससे गांव में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने आनन फानन में दीवार के मलबे को हटाना शुरू कर दिया। हालत को गंभीर देखते हुए ग्रामीण आननफानन में शाहबाद सीएचसी लेकर पहुंचे।। हालत को चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार रात को ग्यारह बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। पंजाब में रहकर मजदूरी कर रहे मृतक के बेटों रवि, सरजीत और गजेंद्र मौत की सूचना दी गई। इस अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया। गुरूवार को सूचना पाकर तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह गांव में घटना स्थल पर पहुंचे। घटना स्थल का मुआयना करने के बाद परिजनों से बातचीत की। लेकिन, परिजनों ने कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। गुरूवार देर शाम को दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

00
मृतक रामवती के पति ने पीएम आवास की मांग की थी
शाहबाद। मृतक रामवती का मकान जीर्णशीर्ण अवस्था में था। गुरुवार सुबह को बारिश की वजह से मकान भरभराकर धराशाई हो गया, जिसके मलबे में दबकर रामवती की मौत हो गई। मृतक के पति और बेटों ने कई बार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले पक्के मकान के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें पक्की छत नसीब नहीं हुई। परिजनों ने बताया कि उनका बड़ा बेटा वीर सिंह अपने परिवार के संग मुरादाबाद के गांव जयंतिया में रहता है। घटना के बाद भी उनका मकान अब भी जर्जर हालत में खड़ा हुआ है। रहने तक के लिए ठिकाना नहीं है।
00
पति गए थे मौत में, पत्नी की मौत की खबर सुनकर उड़े होश
शाहबाद। मृतक रामवती का पति मनोहर पटवाई थाना क्षेत्र के लदौरी गांव में एक रिश्तेदार की मौत में गए हुए थे। बुधवार शाम को जब पति घर से निकला थे, तो पत्नी ठीक हालत में थी। लेकिन, गुरुवार को अचानक अपनी पत्नी की मौत की खबर सुनकर पति के होश उड़ गए। उन्हें उलटे पांव अपने गांव में लौटकर आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें