फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गनगला में चुनावी रंजिश को लेकर पथराव और फायरिंग के मामले में दो और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र के दुर्गनगला गांव में चुनावी रंजिश को लेकर पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने दबका तिराहे से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

14 मई शुक्रवार को शहजादनगर थाना क्षेत्र के दुर्गनगला गांव में प्रधानपति जाफ़र और पास में ही रहने वाले आसिम में चुनावी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए थे। जिसके बाद दोनों ओर से पथराव और फायरिंग हो गई थी। इसमें दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में उपनिरीक्षक मदन पाल की तहरीर के आधार पर 26 नामजद सहित 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। घटना के एक दिन बाद पुलिस ने इस मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं गुरुवार को पुलिस ने इस मामले में दबका तिराहे से बली ंमोहम्मद और सब्बू पाशा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया और वहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें