फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार का कहर जारी, शिक्षक समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में डेंगू-बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में दो और डेेंगू-बुखार पीड़ितों की मौत की सूचना सामने आई है। इसमें एक शहर के प्रतिष्ठित स्कूल व्हॉइट हॉल पब्लिक स्कूल में शिक्षक थे और एक काशीपुर निवासी किसान की मौत की हुई है।
विज्ञापन

जिले में बुखार-डेंगू का प्रकोप कई पीड़ितों की जान ले चुका है लेकिन, स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई भी ठोस प्रभावी कार्रवाई अभी तक सामने नहीं आई है। शुक्रवार को खुद जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने भी सीएमओ को इस संबंध में निर्देश देते हुए जिले भर में बुखार, डेंगू, मलेरिया आदि संक्रामक रोगों की रोकथाम को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रभावित गांवों में एंटी लार्वा दवाई के छिड़काव के साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों में जांच व उपचार की समुचित, त्वरित व बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराने को कहा है। इस बीच जिले में दो और बुखार-डेंगू पीड़ितों की मौत की सूचना सामने आई है। बरेली हाईवे के निकट स्थित व्हॉइट हॉल पब्लिक स्कूल में कार्यरत पीजीटी फिजिक्स के शिक्षक डॉ. आकाश प्रिय की डेंगू की चपेट में आकर मौत हो गई है। डॉ. आकाश प्रिय दिवाली के बाद बुखार की चपेट में आए थे और परिचितों के अनुसार उनमें डेंगू की पुष्टि की गई थी। जिस पर परिजनों ने पहले मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार कराया और बाद में गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। स्कूल प्रबंधन ने शिक्षक की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शनिवार को स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया है। वहीं दूसरी ओर काशीपुर गांव निवासी ओमप्रकाश भी पिछले करीब दस दिनों से बुखार से पीड़ित थे और परिचितों के अनुसार डेंगू की चपेट में आ गए थे। ओमप्रकाश का मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था, इस दौरान ओमप्रकाश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें