केमरी क्षेत्र में हुई सर्राफ से लूट करने के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। जबकि एक मौका पाकर वहां से फरार हो गया। पूछताछ में कई लूट की वारदातों को स्वीकार किया। साथ ही उनके पास से सामान भी बरामद हुआ है।
संजीव त्यागी ने बताया कि केमरी में सर्राफ से लूट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश केमरी थाना क्षेत्र के गांव सिंघाडियान निवासी वसीम व उसका भाई सईम है। जबकि एक बदमाश सलीम मौका पाकर वहां से फरार हो गया।
पूछताछ में लूट व चोरी की वारदातों का अंजाम देने के अलावा गोकशी की वारदातें करना का भी स्वीकार किया। दोनों बदमाश सगे भाई हैं। सीम पर सोलह मामले सईम पर चार मामले दर्ज हैं।