फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पेड़ काटने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे चले

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के गांव मेंदीनगर में शनिवार को पेड़ काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे मौके पऱ अफरा-तफरी मच गई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं सूचना के करीब पुलिस के मौके पर पहुंची लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था। बताया जाता है कि गांव में पट्टे की भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। भूमिधर किसान और पट्टाधारक के बीच खेत में खड़े पेड़ों को लेकर पहले से तनाव बना हुआ था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे भूमिधर किसान अपने बटाईदार के साथ खेत पर पहुंचा और कटे हुए पेड़ों को देखने लगा। इसी दौरान दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना से गांव में तनाव का माहौल बन गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसडीएम अमन देओल ने नायब तहसीलदार सचिन कुमार को मौके पर भेजा। नायब तहसीलदार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खेत में पड़ी कटे पेड़ों की लकड़ी को कब्जे में लेकर तहसील भिजवा दिया। कोतवाली प्रभारी अनुपम शर्मा का कहना है कि मामला राजस्व विभाग से जुडा है। इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें