फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: निर्माण के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने रुकवाया काम

Mon, 09 Mar 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पैगंबरपुर में जमीन को लेकर चल रहे विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवादित निर्माण कार्य को रुकवा दिया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि ग्राम पैगंबरपुर निवासी राम सिंह, राम और श्याम लाल के बीच जमीन के मालिकाना हक को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।
शुक्रवार को जब एक पक्ष द्वारा जमीन पर निर्माण कार्य शुरू किया गया तो दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने एहतियातन विवादित जमीन पर चल रहे निर्माण कार्य को फिलहाल रुकवा दिया है।
विज्ञापन

सीओ अतुल कुमार पांडेय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और विवाद का समाधान कानूनी प्रक्रिया के तहत कराया जाएगा। दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें