फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा, घर से निकाला

Mon, 09 Mar 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि इस दौरान छेड़खानी भी की गई। पीड़िता ने महिला थाना परामर्श केंद्र में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र की एक गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह लगभग तीन माह पूर्व बरेली के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं था और विवाह के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। ससुरालियों ने कई बार प्रताड़ित किया और मारपीट की। धक्के देकर घर से निकाल दिया। महिला थाना परामर्श केंद्र में तैनात दरोगा माया पाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें