फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रामलीला मंच पर नृत्य के दाैरान भिड़े दो पक्ष, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी। नगर के चाऊपुरा मोहल्ले में चल रही रामलीला के मंच पर नृत्य प्रदर्शन के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की मारपीट के दौरान रामलीला मैदान में भगदड़ मच गई। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला चाऊपुरा स्थित हनुमान मंदिर के पास रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। बताते हैं कि रामलीला आयोजक दर्शकों को लुभाने के लिए कलाकारों से नृत्य भी कराते हैं। शनिवार देर रात रामलीला मंचन के बाद नृत्य का प्रदर्शन किया जा रहा था।
इस दौरान उत्तराखंड के निवासी कुछ युवक कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे, मोहल्ले के युवक भी नृत्य के दौरान मौजूद थे। बताते हैं किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे से मारपीट करने लगे। हंगामा देख रामलीला मैदान में बैठे दर्शकों में भगदड़ मच गई। मामले की वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

रामलीला मंच पर नृत्य कराने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज ने बताया कि किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। फिर भी वायरल वीडियाे की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें