फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बाइक में टक्कर लगने पर गैस वाहन चालक को पीटा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी। स्टंट करने के दौरान एक बाइक गैस सिलिंडर लदे वाहन से टकरा गई। गुस्साए बाइक सवार युवकों ने गैस वाहन चालक की जमकर पिटाई कर दी और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गैस वाहन चालक को सुरक्षित पट्टीकलां गैस बाॅटलिंग प्लांट पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना रविवार की देर शाम करीब सवा सात बजे क्षेत्र के गांव मिलक नौखरीद में हुई। बताते हैं कि सिलिंडर लदे ट्रक को लेकर चालक रमेश कुमार पट्टीकलां स्थित गैस बाटलिंग प्लांट की ओर जा रहा था। मिलक नौखरीद गांव के नजदीक बाइक सवार तीन युवक स्टंट कर रहे थे। अचानक उनकी बाइक गैस वाहन की चपेट में आ गई। दुर्घटना में तीनों युवक मामूली रूप से चोटिल हो गए।
घटना से झल्लाए युवकों ने गैस वाहन चालक की जमकर पिटाई कर दी जिससे मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना के बाद मौके पर हंगामा हो गया। तीनों युवक मौके से फरार हो गए। पीड़ित ट्रक चालक ने मामले की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चालक सहित गैस लदे ट्रक को पट्टीकलां स्थित गैस बाॅटलिंग प्लांट तक पहुंचाया। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। फरार हुए बाइक सवार तीनों युवक घोसीपुरा पट्टीकलां के निवासी बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें