फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तीन दिन में हत्या की दो वारदातें, दोनों में परिवार के लोग ही आरोपी

Mon, 09 Nov 2026 11:12 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। जिन रिश्तों से इंसान को अपनापन मिलने की उम्मीद होती है, उन्हीं रिश्तों में खून बहने की घटनाओं ने समाज को झकझोर दिया है। शाहबाद क्षेत्र में महज तीन दिन के भीतर हत्या की दो वारदात हुईं और दोनों ही घटनाओं में आरोपी परिवार से जुड़े निकले।
विज्ञापन

पहली घटना में रिश्ते के भाई जैसे लगने वाले कक्षा सात के छात्र किशोर पर पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगा, जबकि दूसरी घटना में मामूली विवाद के बाद भतीजे ने अपने ताऊ पर कृपाण से हमला कर उनकी हत्या कर दी।
शाहबाद में बीते बृहस्पतिवार को हुई पहली घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया था। पांच वर्षीय मासूम को उसका खानदानी भाई लगने वाला किशोर परचूनी की दुकान से लॉलीपॉप दिलाने ले गया था। आरोप है कि इसके बाद कक्षा सात के छात्र ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। मासूम का शव लक्खी बाग के जंगल में रक्तरंजित हालत में मिला था। पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया था।
विज्ञापन

इस घटना के तीन दिन बाद ही शनिवार रात जगेसर गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली दूसरी वारदात हो गई। यहां मामूली विवाद में भतीजे राहुल ने अपने ताऊ 70 वर्षीय रामस्वरूप पर कृपाण से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामस्वरूप को उपचार के लिए रामपुर ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। दोनों घटनाओं में रिश्तेदारी के भीतर ही विश्वास और सुरक्षा के रिश्ते टूटते नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें