बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में भैंसिया ज्वालापुर निवासी आसिफ, शकील अहमद और उनके पुत्र गुलाब रजा घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गुलाब रजा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
यह हादसा देर रात करीब 11 बजे एक प्लाईवुड फैक्टरी के पास हुआ। आसिफ काम से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही शकील अहमद और गुलाब रजा की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आसिफ और शकील अहमद को घर भेज दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।