फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ दुकानदारों को मिले पास

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लॉकडाउन के दौरान दुकानें खोलने के लिए दो सौ दुकानदारों को पास जारी कर दिए गए हैं, जबकि डेढ़ सौ पास बनकर तैयार हो गए हैं, जो शुक्रवार तक दुकानदारों को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। वहीं, गुरुवार को भी दुकानदारों ने पास बनवाने के लिए आवेदन किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंशिंग का पूूरा ध्यान रखा गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन का तीसरा चरण चल रहा है। लिहाजा, लोगों की समस्याओं को देखते हुए सरकार ने कुछ ढील दी है, जिसके तहत जरूरी सेवाओं से जुड़ीं दुकानें खुल सकती हैं। इस बावत जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने भी आदेेश जारी कर दिए हैं। लेकिन, इसमें कुछ शर्तें रखी गई हैं। इसके तहत दुकानदार को दुकान खोलने के लिए संबंधित उप जिलाधिकारी से अपना पास बनवाना होगा। लिहाजा, बड़ी तादाद में दुकानदारों ने पास के लिए आवेदन किया। बुक डिपो, स्टेशनरी, हाइवे किनारों की दुकानें, हाईवेयर, सीमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल्स के दुकानदारों के दो सौ पास बनाकर उन तक पहुंचा दिए गए हैं, जबकि डेढ़ सौ दुकानदारों के पास बनकर तैयार हैं, जो शुक्रवार तक दुकानदारों को मिल जाएंगे। उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण कुमार ने बताया कि पास बनाने काम जारी है, जिसमें दो सौ पास जारी किए जा चुुके हैं, जबकि डेढ़ सौ पास शुक्रवार तक उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें