फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में रेत-नाली का विवाद, चाकू घोंपकर टेलर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर (रामपुर)। एक तरफ पूरी दुनिया कोरोना से जंग लड़ रही है। हिंदुस्तान में 25 मार्च से लॉकडाउन चल रहा है। सभी से अपने घरों में रहने की अपील की जा रही है। इसके बाद भी लोग रेत-नाली के विवाद में उलझ रहे हैं। लॉकडाउन का उल्लंघन कर घरों से बाहर निकल रहे हैं। चाकू से हमला कर जान ले रहे हैं। गुरुवार को घर के आगे रेत पड़ा होने से पानी नहीं निकलने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जिसमें 22 साल के टेलर की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा शुमाली गांव की है। गांव में जमील और मसीता का घर पास-पास में है। बुधवार को रात को हुई बारिश के चलते दोनों के दरवाजे के सामने पानी भर गया था। गुरुवार सुबह को मसीता ने जमील के घर के आगे पड़ा रेत को हटाने की बात कही। रेत की वजह से पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आसपास के लोगों ने उस समय शांत करा दिया था। मसीता ने सारी बात जाकर जंगल में पेड काट रहे अपने बेटों को बता दी। जिसके बाद मसीता का एक बेटा सलीम ने जमील के पुत्र मुजम्मिल के सीने पर छुुरे से हमला कर दिया। बीच बचाव कराने आए उसके भाई को घायल कर दिया। छुरे के वार से मुजम्मिल गंभीर रूप से घायल हो गया। रास्ते में भी ही मुजम्मिल (22) की मौत हो गई।
हत्या की जानकारी मिलने के बाद एएसपी और सीओ स्वार मौके पर पहुंच गए। मुजम्मिल के भाई मोहम्मद जफर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मसीता उसके तीन बेटों सलीम, मकबूल और अहमद हसन के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें