फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: चालीसवें पर चने बांटने को लेकर भिड़े दो पक्ष, मारपीट

Tue, 20 Oct 2026 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। चालीसवें पर चने बांटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पहले महिलाओं के बीच लात-घूंसे चले, फिर पुरुष भी आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने के बीच फायरिंग की सूचना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। पुलिस तीन महिलाओं को थाने ले गई, जिन्हें देर शाम आपसी समझौते के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

मामला गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव का है। रविवार शाम एक युवक के चालीसवें पर चने बांटे जा रहे थे। चने पहले न मिलने को लेकर कुछ महिलाओं की चने बांटने वाले पक्ष से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गईं। उनके बीच लात-घूंसे चलने लगे। इसके बाद पुरुष भी विवाद में शामिल हो गए और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे।
घटना के दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मारपीट में शामिल लोग भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया। तीन महिलाओं को थाने ले जाया गया, जिन्हें देर शाम छोड़ दिया गया। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार, दोनों पक्षों में आपसी विवाद हुआ था। फायरिंग की सूचना गलत है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें