फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दो दोस्तों का आखिरी सफर भी हुआ साथ, एक साथ उठीं अर्थियां

Tue, 20 Oct 2026 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। जिंदगी के सफर में हमेशा साथ रहने वाले दो जिगरी दोस्तों ने शायद ही कभी सोचा होगा कि उनकी दोस्ती का सफर इस तरह खत्म होगा कि दोनों की अर्थियां भी एक साथ उठेंगी। स्वार-केलाखेड़ा मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने मधुपुरा गांव की खुशियां छीन लीं और दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। जवान बेटों की अर्थियां एक साथ उठती देख परिजनों के साथ ही हर किसी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

मधुपुरा निवासी मुकेश कुमार (21) पुत्र राजकुमार और सुनील कुमार (22) पुत्र रामकुमार की रविवार शाम स्वार-केलाखेड़ा मार्ग पर पिरानी के बाग के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दोनों गहरे दोस्त थे और नगर की आरा मशीनों पर लकड़ी की छिलाई का काम करते थे। रविवार को छुट्टी होने पर दोनों उत्तराखंड के गुलडरभोज में मुकेश की बहन के घर गए थे। वहां से बाइक से लौटते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी।
सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव पहुंचे तो परिजनों की चीख-पुकार सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर है। मेहनत-मजदूरी कर परिवार का सहारा बने दोनों युवक अविवाहित थे। एक साथ दो दोस्तों की अर्थियां उठने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल और भी गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें