दढ़ियाल। क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसमें 24 घंटे के अंतराल में दो डंपर पकड़े गए।
बृहस्पतिवार शाम टांडा-दढ़ियाल मार्ग पर नो इंट्री के दौरान अवैध खनन सामग्री से भरा एक डंपर एसडीएम कुमार गौरव ने पकड़ा। डंपर को तत्काल कब्जे में कर टांडा स्थित मंडी समिति परिसर में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा करा दिया गया। वहीं शुक्रवार को भी अवैध खनन से भरे डंपर को उत्तराखंड के बॉर्डर से राजस्व की टीम ने पकड़ लिया। इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों और ओवरलोड वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
दोपहर लगभग एक बजे उत्तराखंड बॉर्डर माजा फार्म से आ रहे अवैध खनन से भरे डंपर को गांव अकबराबाद में राजस्व की टीम ने पकड़ लिया। एसडीएम कुमार गौरव ने बताया कि पकड़े गए दोनों डंपरों को मंडी समिति परिसर में खड़ा करा दिया गया है। एक डंपर अवैध खनन से भरा था, जो उत्तराखंड से आ रहा था। जबकि दूसरा डंपर नो इंट्री में दढ़ियाल की ओर से आ रहा था। आगे की कार्रवाई की जा रही है।