फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मुक्ति की ओर बढ़ रहा जिला, सक्रिय मामले रह गए आठ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या रोजाना घट रही है। जिसे देखकर लग रहा है कि अब जिला जल्द ही कोरोना संक्रमण से राहत मिल जाएगी। शनिवार को जिले में दो संक्रमितों की पुष्टि की गई, वहीं शनिवार को जिले में पांच लोगों ने आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली। जिसके बाद जिले में सक्रिय मामले आठ रह गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना की इस लहर में दिसंबर और जनवरी महीने में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए थे। लेकिन, फरवरी आते ही कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में रोजाना गिरावट दर्ज की जा रही है। अब जिले में रोजाना दस से कम मामले आ रहे हैं और दो दिन नए मामलों की संख्या शून्य भी रही है। कोरोना संक्रमित मामलों में कमी आने से लोगों ने राहत की सांस ली है। उधर, शनिवार को जिले में दो संक्रमित मिले हैं और पांच लोगों ने आइसालेशन की अवधि पूरी कर ली। जिसके चलते सक्रिय मामलों की संख्या घटकर आठ रह गई है। चिकित्सकों द्वारा लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव की सलाह दी जा रही है। साथ ही टीकाकरण करवाने के लिए कहा जा रहा है। क्योंकि, अभी कोरोना संक्रमण पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। जिसके चलते सभी को कोरोना के नियमों का पालन करते हुए ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें