फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी (रामपुर)। सैफनी थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन

संभल के उदयनगर गांव निवासी रवि कुमार कश्यप (25) बाइक से शुक्रवार रात शाहबाद की ओर से घर वापस जा रहा था। रास्ते में सैफनी थाना क्षेत्र के सराय इमाम के पास रात करीब साढ़े नौ बजे सामने से आई एक ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सैफनी थाना प्रभारी प्रवीण कटियार मौके पर पहुंच गए। बाद में युवक के परिजन भी आ गए। युवक को उपचार के लिए बिलारी के एक अस्पताल में ले गए । वहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। सैफनी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार कटियार ने बताया कि शुक्रवार देर रात उदयपुर गांव निवासी रवि कुमार कश्यप हादसे में घायल हो गया था। जिसको परिजन बिलारी के एक अस्पताल में उपचार के लिए ले गए थे। वहां उसकी मौत हो गई। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस के अनुसार हादसे के वक्त युवक हेलमेट लगाए हुए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें