फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत के रूप में 1700 रुपये लेते हुए दो सिपाही हुए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत के रूप में 1700 रुपये लेते हुए दो सिपाही गिरफ्तार
विज्ञापन

मुरादाबाद से आई एंटी करप्शन की टीम ने मौके से रंगेहाथ पकड़ा
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
पटवाई/ शाहबाद (रामपुर)। एंटी करप्शन ( भ्रष्टाचार निवारण संगठन) की मुरादाबाद ईकाई की टीम ने एक शिकायत के आधार पर शाहबाद थाने में तैनात दो सिपाहियों को 1700 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार करने के लिए एंटी करप्शन की टीम उनको पटवाई थाने ले आई।
शाहबाद थाना क्षेत्र के धुरयाई गांव निवासी प्रमोद कुमार का कोर्ट से सम्मन आया था। शाहबाद थाने में तैनात दो सिपाहियों रवीन कुमार और दीपक ने प्रमोद कुमार को पकड़ लिया और छोड़ने के एवज में 1700 रुपये रिश्वत मांग रहे थे। उसके मना करने के बाद यह लोग उसको काफी परेशान कर रहे थे। प्रमोद कुमार नेे इस मामले की शिकायत मुरादाबाद स्थित एंटी करप्शन के कार्यालय में जाकर की थी। इसके बाद टीम ने शिकायत के आधार पर शुक्रवार दोपहर को एंटी करप्शन के इंचार्ज अब्दुल्ल रज्जाक के नेतृत्व में टीम शाहबाद के बड़ा गांव में पहुंच गई। टीम ने शिकायतकर्ता प्रमोद कुमार के द्वारा सिपाहियों को मौके पर बुुलाया जहां ग्रामीण ने उन दोनों को 1700 रुपये दिए। इस बीच पहले से खड़ी एंटी करप्शन टीम ने उन दोनों सिपाहियों को मौके से रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।बाद में दोनों को जीप बैठाकर आननफानन में पटवाई थाने ले आई। इस मामले में एंटी करप्शन टीम के इंचार्ज की तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

000
कई दिन से ग्रामीण को परेशान कर रहे थे। सिपाही
रामपुर।शाहबाद थाना क्षेत्र के धुरयाई गांव निवासी प्रमोद को दोनों सिपाही वारंट आने के बाद से परेशान कर रहे थे।काफी परेशान हो जाने के बाद उसने आखिकार आकर दोनों को एंटी करप्शन टीम के हाथों पकड़वा दिया।
विज्ञापन

कोर्ट
थाने में ट्रेनिंग कर रहे दो सिपाही किसी ग्रामीण से सम्मन देने के नाम पर 1700 रुपये रिश्वत ले रहे थे।इस दौरान उसकी सूचना के बाद आधार पर एंटी करप्शन टीम ने छापा मारकर दोनों सिपाहियों को रंगेहाथ पकड़ा लिया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। राजकुमार शर्मा, शाहबाद इंस्पेक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें