फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जागरण में फोटो खींचने को लेकर दो भाजपा नेताओं में मारपीट

Thu, 05 Nov 2026 12:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी में मंगलवार रात पुलिस चौकी के पीछे स्थित सर्वहितकारी इंटर कॉलेज में आयोजित मां भगवती के जागरण के दौरान फोटो खींचने को लेकर दो भाजपा नेताओं के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन

दोनों नेताओं के बीच भिड़ंत से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। करीब एक घंटे तक चले हंगामे से जागरण कार्यक्रम प्रभावित रहा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जाता है कि जागरण का उद्घाटन करने के लिए विधायक शफीक अहमद अंसारी भी कार्यक्रम में पहुंचे थे। उनकी मौजूदगी में ही फोटो खींचने को लेकर दोनों भाजपा नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन हंगामा जारी रहा। इसी दौरान विधायक कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मसवासी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप करते हुए बमुश्किल दोनों नेताओं को शांत कराया। करीब एक घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई और जागरण का कार्यक्रम आगे बढ़ा। घटना के बाद नगर में पूरे मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि मामले में अभी किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें