टांडा। पुलिस ने लूट के मामले में जेल में बंद आरोपी मोहम्मद रफी को अदालत के आदेश पर आठ घंटे की रिमांड पर लिया। उसकी निशानदेही पर मुंडिया रसूलपुर स्थित ईदगाह के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और तीन हजार रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
आरोपी मोहम्मद रफी जिला कारागार रामपुर में बंद था, जिसे पूछताछ और बरामदगी के लिए रिमांड पर लिया गया था। बरामदगी बुधवार सुबह 9:59 बजे हुई, जिसके आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 बढ़ाई गई है।