फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: 75 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

Fri, 15 May 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पुलिस ने 75 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी टांडा और दूसरा भोजपुर, मुरादाबाद का रहने वाला है। दोनों आरोपी पहले भी नकली नोटों के मामले में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि टांडा क्षेत्र में नकली नोटों का कारोबार चल रहा है। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई और मुखबिर तंत्र लगाया गया। इस दौरान पहाड़पुर टांडा निवासी वाहिद से संपर्क हुआ। उसने पुलिस को दो नोट दिए, जिनके सीरियल नंबर एक ही थे। नोट देखने में पूरी तरह असली लग रहे थे और कई बार जांच के बाद भी पुलिस चकमा खा गई। बाद में नोट बैंक भेजे गए, जहां यूवी लाइट की मदद से उनके नकली होने का पता चला।
इसके बाद पुलिस ने मुखबिर के माध्यम से टांडा निवासी वाहिद को लालच दिया। उसने 75 हजार रुपये में एक लाख रुपये के नकली नोट देने का वादा किया और रानी नागल, भोजपुर मुरादाबाद निवासी मो. हुसैन उर्फ कल्लू मिस्त्री से मिलवाया। आरोपी ने 75 हजार रुपये के नकली नोट देने की बात कही।
विज्ञापन

पुलिस ने मुखबिर की मदद से दोनों आरोपियों को रुपये की डिलीवरी देने के लिए टांडा बुलाया और बृहस्पतिवार शाम दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 500-500 रुपये के कुल 75 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
000
बंगाल से आती थी नकली नोटों की खेप, एक लाख असली के बदले मिलते थे दो लाख नकली रुपये
आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि नकली नोटों की खेप बंगाल से आती थी। बंगाल का एक व्यक्ति मुरादाबाद में नकली नोटों की डिलीवरी करता था। वह एक लाख रुपये के असली नोटों के बदले दो लाख रुपये के नकली नोट देता था। पुलिस के अनुसार बरामद अधिकांश नोटों के सीरियल नंबर एक जैसे हैं। पुलिस शुक्रवार को मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें