फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस चालक की हत्या में साला सहित दो गिरफ्तार 

Mon, 08 Aug 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 13 दिन पूर्व तहसील क्षेत्र में प्रेम विवाह में हुई उत्तराखंड के बस चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद मुख्य आरोपी मृतक के सगे साले अधिवक्ता सहित एक अन्य को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि इस घटना से पूरा परिवार बदनामी महसूस कर रहा था।इससे आजिज आकर उसने अन्य साथियों की मदद से बस चालक बहनोई की हत्या कर दी।  

 25 जुलाई को तहसील क्षेत्र के गांव महाराजपुर में उत्तराखंड के थाना दिनेशपुर के गांव मोतीपुरा निवासी सुभाष मंडल पुत्र किशन मंडल के प्रेम विवाह से खफा उसके सालों ने अपने एक अन्य साथी के साथ स्वार बाजपुर मार्ग स्थित दरोगा फार्म पर बस हेल्पर को बंधक बनाकर चालक की गला घोंट कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


इस पर हेल्पर प्रकाश बैरागी की ओर से पुलिस ने चालक की पत्नी के सगे भाई अधिवक्ता इंद्रपाल सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह एवं उसके चचेरे भाई मुख्त्यार सिंह पुत्र दर्शन सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने एक हत्यारोपी मुख्त्यार सिंह को 2 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार की रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि स्वार केलाखेड़ा मार्ग पर हत्या का मुख्य आरोपी मृतक का सगा साला इंद्रपाल सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह बाइक से कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। 
विज्ञापन



इस पर पुलिस ने  छापामार कार्रवाई करते हुए इंद्रपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आई। पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य अज्ञात साथी का नाम बताया। इस पर पुलिस ने उत्तराखंड की दिनेशपुर पुलिस को साथ लेकर थाना दिनेशपुर के गांव नेतानगर में छापामार कार्रवाई कर घर पर सो रहे तीसरे अन्य अज्ञात आरोपी सुखबीर सिंह पुत्र गुरनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशान देही पर स्वार बाजपुर मार्ग स्थित दरोगा फार्म हत्या स्थल के पास से एक तमंचा दो कारतूस बरामद किए। पकड़े गए दोनोें आरोपियों का रविवार को चालान कर जेल भेज दिया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें