बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगरिया कला के मोहल्ला आनंद नगर निवासी मूंगफली विक्रेता रामबाबू कश्यप की ढाई माह की पुत्री की मंगलवार की रात निमोनिया के चलते मृत्यु हो गई।
नगर से सटे ग्राम नगरिया कला के मोहल्ला आनंद नगर निवासी मूंगफली विक्रेता रामबाबू कश्यप की ढाई माह की पुत्री बुधवार की सुबह बच्ची को बिस्तर पर मृत अवस्था में मिली। बच्ची को बेसुध हालत में देख परिवार के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकिसत्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि चिकित्सकों ने मृत्यु का कारण निमोनिया बताया है। इकलौती पुत्री की मौत के बाद परिवार के लोग बेहद सदमे में हैं।
परिजनों ने गांव स्थित श्मशान घाट में उसे दफन कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजीज हसन अंसारी ने बच्ची की मृत्यु के प्रति अनभिज्ञता जताई है। संवाद