फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सावन में हरिद्वार के लिए चलेंगी दो अतिरिक्त रोडवेज बसें

Sun, 29 Jun 2025 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सावन माह में कांवड़ यात्रा को देखते हुए रामपुर डिपो से हरिद्वार के लिए दो अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। कांवड़ियों की संख्या अधिक होने पर और भी बसें लगाई जाएंगी, जिससे कांवड़ यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

11 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु हरिद्वार और ब्रजघाट से जल लेने के लिए रवाना होते हैं। सावन माह में हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों में जहां खचाखच भीड़ होती है, वहीं बसों में सीटों के लिए मारामारी रहती है। 23 जुलाई को शिवरात्रि पर रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर कावंड़ियों की भीड़ ज्यादा बढ़ जाएगी। इसको देखते हुए रामपुर रोडवेज डिपो हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसें चलाएगा। यात्री बढ़ने पर दो बसें अतिरिक्त लगा दी जाएंगी। यदि इसके अलावा संख्या बढ़ती है तो उसका इंतजाम भी किया जाएगा। यह दो बसें अलग से लगी होंगी। जैसे ही यात्री ज्यादा होंगे तो इनको भी संचालित करा दिया जाएगा। एआरएम महेंद्र कुमार ने बताया कि रोडवेज डिपो में यात्री की सख्या अधिक होेने बसों का संचालन करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें