फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रामपुर में पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी घायल, पैरों में लगी गोली

Fri, 23 Oct 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आश्रम पद्धति रोड पर बृहस्पतिवार रात पुलिस और दो आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान रोकने की कोशिश करने पर बाइक सवार दोनों लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

पीछा करने पर उनकी मोटरसाइकिल कोसी नदी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर गिर गई। इसके बाद दोनों ने दोबारा फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लग गई। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान मंसूरपुर निवासी युसूफ और समीर के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, दोनों के कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से पशु काटने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी मिले हैं। इनमें एक कुल्हाड़ी, एक छुरी, रस्सी, टॉर्च और लकड़ी का गुटका शामिल हैं। हालांकि, बरामद उपकरणों के संबंध में पुलिस की जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी हैं।
विज्ञापन


सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार, पुलिस मुठभेड़ के मामले में सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें