फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में सामूहिक आत्मदाह की कोशिश

Wed, 18 May 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
खुद के ऊपर केरोसिन उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश करने वाले ग्रामीण की तलाशी लेता सिपाही।
विज्ञापन

विज्ञापन
 सदर तहसील में मंगलवार को चल रहे तहसील दिवस में अपराह्न 1 बजकर 50 मिनट पर अचानक अफरातफरी मच गई। पांच किसान कोल्ड ड्रिंक्स की बड़ी बोतलों में केरोसिन भरकर पहुंच गए। दो किसान अधिकारियों के सामने खड़े होकर खुद पर केरोसिन उड़ेल लिया। सरकारी राशन की दुकानों से राशन न मिलने और अफसरों की मिलीभगत का आरोप लगा रहे थे। यह देखते ही अधिकारियों-कर्मचारियों के हाथ पैर फूल गए।
कर्मचारी-पुलिस कर्मी दौड़ पड़े। दोनों ग्रामीणों को दबोच लिया। उनके साथ ही मौजूद तीन अन्य किसानों को केरोसिन उड़ेलने से पहले ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पांच के खिलाफ आत्मदाह की कोशिश और उकसाने की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। 
विज्ञापन


सदर तहसील के गांव मुरसैना के तमाम ग्रामीण सुबह से ही तहसील दिवस में चक्कर काट रहे थे। यह सभी राशन, केरोसिन न मिलने की शिकायतें लेकर पहुंचे थे। आरोप लगा रहे थे कि कोटेदार और अफसरों की मिलीभगत है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोटेदार पर कार्रवाई नहीं हो रही। उनके गांव का कोटा जानबूझकर दूसरे गांव के कोटेदार के पास अटैच है।

बताते हैं कि सुबह तहसील दिवस में दी गई शिकायत पर तहसीलदार ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर तमाम ग्रामीण मुरसैना लौट गए लेकिन पांच ग्रामीण वहीं चक्कर काटते रहे। अपराह्न 1 बजकर 50 मिनट पर यह लोग तहसील सभाकक्ष में पहुंचे और अधिकारियों के सामने खुद पर केरोसिन उड़ेलने लगे। यह देख अफसरों को पसीने छूट गए। कर्मचारी, पुलिस और अधिकारी दौड़े। 
विज्ञापन

दोनों के हाथ से केरोसिन की बोतल छीनी।

इन लोगों को उकसा रहे राज किशोर, मकसूद व भूकन को भी दबोच लिया गया। इनसभी को पुलिस थाने ले गई। पुलिस ने पूर्ति निरीक्षक धर्मपाल सिंह की तहरीर पर दर्शन सिंह, लाल सिंह पर आत्मदाह की कोशिश और राम किशोर, मकसूद और भूकन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें