फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कागजों के आधार पर ऋण पर ले लिया ट्रक, दो के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। फर्जी कागजों के आधार पर ऋण लेने के आरोप में दो लोग फंस गए हैं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा अदालत के आदेश पर हुआ है।
विज्ञापन

अजीमनगर थाने के ग्राम सींगनखेड़ा मझरा आलियागंज के रहने वाले मोहम्मद रफी ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें कहा था कि मोहम्मद रफी पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी चिकित्सालय केलाखेड़ा बाजपुर उत्तराखंड ने ऋण लेकर ट्रक लिया था। उन्होंने नाम-पते से संबंधित कागजात फर्जी बनाए, जिस पर उनका अजीमनगर का पता दर्शाया गया। फर्जी कागजों से ट्रक का एआरटीओ कार्यालय में पंजीकरण करा लिया। इस फर्जीवाड़े में थाना मूंढापांडे के ग्राम सहरिया गनेश निवासी रिजाबुल ने पूरा सहयोग किया। दोनों ने धोखाधड़ी से फर्जी कागज बनाकर ऋण हासिल कर ट्रक ले लिया। ऋण की किश्त न देने पर बैंक ने 51222 रुपये की आरसी पीड़ित के पते पर जारी कर दी। आरसी मिलने पर इस फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। कार्रवाई न होने पर अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर केलाखेड़ा उत्तराखंड के मोहम्मद रफी और मूंढापांडे के रिजाबुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें