फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, भाई-बहन घायल

Tue, 24 Feb 2026 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। ट्रिपल राइडिंग के कारण एक और हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के हरदासपुर कोठरा गांव निवासी रितिक अपनी बहन बब्ली और गांव निवासी दोस्त अजय के साथ गांव से अपनी रिश्तेदारी में धमोरा जाने के लिए निकला था।
सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे तीनों की बाइक नैनीताल बाईपास पर भमरोवा रोड पर पहुंची तभी सामने से आते ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार अजय कुमार (22) की मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार रितिक और बब्ली गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। घटना के् बाद ट्रक चालक मय ट्रक के फरार हो गया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अजय के शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही दोनों घायल भाई बहनों को अस्पताल भेजा।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हो गई है। दो लोग घायल हो गए हैं। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें