फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रल्ली में 145 ग्राम भुक्की के साथ चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। रिकांगपिओ पुलिस ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर रल्ली पुल के पास एक ट्रक चालक से 145 ग्राम भुक्की बरामद की है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम को एएसआई नरेंद्र कुमार कौंडल की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से पंजाब की ओर जा रहे ट्रक को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान चालक से 145 ग्राम भुक्की बरामद की गई।
विज्ञापन

चालक की पहचान जसवीर सिंह निवासी 31, गांव सप्त धरपुर, तहसील राजपुरा, जिला पटियाला पंजाब के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम 15 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी किन्नौर एसआर राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ किन्नौर पुलिस की मुहिम लगातार जारी रहेगी। नशे के सौदागरों को पुलिस किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें