फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Wed, 15 Oct 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। सोमवार देर रात स्वार क्षेत्र में एक ट्रक में अचानक लगी आग ने रामपुर-बाजपुर-मुरादाबाद मार्ग को घंटों के लिए अवरुद्ध कर दिया। बिजारखाता निवासी इशरत द्वारा चलाए जा रहे ट्रक के केबिन में शौकर ढाबे के निकट शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसने देखते-ही-देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

चालक ने समय रहते ट्रक रोककर केबिन से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला की अगुवाई में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।
आग बुझाने के बाद हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रक को सड़क से हटाकर यातायात फिर से शुरू कराया गया। पुलिस ने बताया कि घटना के समय ट्रक खाली था और चालक मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें