टांडा (रामपुर)। मुकटपुर मोड़ पर पुलिया के पास मंगलवार को सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। हादसे में गांव धीमरखेड़ा निवासी मुन्नी देवी (53) की बाइक से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव धीमरखेड़ा निवासी मुन्नी देवी मंगलवार को टांडा टेंटखेड़ा निवासी बेटी के घर से अपने घर वापस जा रही थीं। उनके दामाद पप्पू बाइक से उन्हें घर छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में मुकटपुर मोड़ पर पुलिया के पास सामने से आ रही धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर लगने के बाद मुन्नी देवी की बाइक से गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक टैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ केएन आनंद ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद