फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जौहर विश्वविद्यालय की मुश्किलें बढ़ी, आरडीए के नोटिस के बाद अग्निशमन विभाग ने शुरू की जांच

Tue, 30 Jun 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जौहर विश्वविद्यालय की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। आरडीए के नोटिस के बाद अब अग्निशमन विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है। सोमवार को अग्निशमन विभाग की टीम विश्वविद्यालय पहुंची और जांच-पड़ताल की। आरडीए ने विश्वविद्यालय में 1.14 लाख वर्गमीटर अवैध निर्माण बताते हुए नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार 38 ब्लॉक का नक्शा पास नहीं है और 15 दिन के भीतर जवाब देना है।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि शासन ने सभी शिक्षण संस्थानों और कोचिंग सेंटरों की जांच के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में जौहर विश्वविद्यालय में टीम भेजी गई थी। उन्होंने बताया कि बुधवार को दोबारा टीम निरीक्षण करेगी।
आयकर विभाग ने अपनी रिपोर्ट में मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट का पंजीकरण निरस्त करते समय अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियों का उल्लेख किया था। वर्तमान जांच में भी यदि ऐसी कमियां मिलती हैं तो विभाग द्वारा कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरडीए ने नोटिस भेजा है। अग्निशमन विभाग शासन के आदेशों के क्रम में सभी विश्वविद्यालयों और कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें