फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में महिला को दिया तीन तलाक, सिविल लाइंस थाने में दी तहरीर, पुलिस कर रही इनकार

Sat, 23 Jan 2021 10:00 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न के मामले में बयान दर्ज कराने आई महिला को उसके पति ने कोर्ट परिसर में ही तीन तलाक दे दिया और भाग गया। महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस तहरीर मिलने से इनकार कर रही है।

विज्ञापन


अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव रतनपुरा शुमाली निवासी महिला का कहना है कि उसकी शादी टांडा थाना क्षेत्र के गांव नगलिया में हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक ससुराल वालों से संबंध बेहतर रहे लेकिन बाद में उससे और दहेज की मांग की जाने लगी। बार-बार युवती से दहेज की मांग की गई। दहेज न मिलने पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती रही। इस पर महिला ने पति और ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। 

इसी मामले में वह शनिवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराने आई थी। इसी दौरान वह भाई के साथ होटल पर चाय पीने जा रही थी। तभी उसका पति मिल गया। उसके साथ और भी कई लोग थे। पति ने उसे यहां धमकाया और तीन तलाक देकर भाग गया। बाद में वह सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और पति एवं उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह ने बताया कि उनकी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं है। यदि कोई मामला संज्ञान में आएगा तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें