फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दहेज में बाइक और दो लाख न देने पर दिया तीन तलाक

Fri, 21 Nov 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। दहेज में बाइक और दो लाख रुपये न देने पर विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने एसपी से शिकायत की, एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी करीब नौ वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति, सास, जेठ, देवर और ननद दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ अक्सर मारपीट करते थे और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि जेठ और देवर उसके कमरे में आकर अश्लील हरकतें करते थे और विरोध पर तलाक दिलवाने की धमकी देते थे।
विवाहिता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके मायके पहुंचे ससुराल पक्ष के लोगों ने दोबारा दहेज की मांग की। इंकार पर उसके साथ मारपीट की गई और पति ने मौके पर ही तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। पीड़िता का कहना है कि वह थाने गई, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जिसके बाद उसने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर टांडा पुलिस ने विवाहिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें