दढ़ियाल। ग्राम चौखंडी में लकड़ी से भरी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से टकरा गई। हादसे में ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से तीन गांवों के करीब 250 बिजली उपभोक्ताओं को 24 घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। रविवार शाम करीब छह बजे आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार शाम करीब छह बजे ग्राम चौखंडी में लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से टकरा गई थी। टक्कर के बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे तीन गांवों के करीब 250 उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा छा गया। बिजली न आने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी उठानी पड़ी।
ग्राम चौखंडी निवासी अख्तर अली, मोहम्मद इमरान, मुस्तकीम, फरजंद अली और मेंहदी हसन ने बताया कि बिजली आपूर्ति करीब 24 घंटे तक ठप रही। रविवार शाम करीब छह बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत महसूस की। संवाद