फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए किए जा रहे कार्यों को गंभीरता से कराएं अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी ने कोरोना वायरस के संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के लिए शासन के निर्देशों के उपरांत गठित की गई टीम-9 के अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक करके कोविड-19 संक्रमण के संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयारियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर निगरानी समितियों के माध्यम से की जा रही कार्यवाही, दस्तक अभियान, सैनिटाइजेशन और सफाई आदि के बारे में जनप्रतिनिधियों को भी सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं, इसलिए संबंधित अधिकारी निर्देशों का गंभीरतापूर्वक पालन सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में वायरस के संक्रमण को निष्प्रभावी बनाने की दिशा में प्रशासनिक स्तर से नई रणनीति तैयार कराई जा रही है, जिसके तहत सोमवार से पूरे सप्ताह दस्तक अभियान का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। इस दस्तक अभियान में पुन: आशाएं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा घर घर जाकर कोविड-19 लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित किया जाएगा तथा आवश्यकता अनुरूप आरआरटी द्वारा कोविड-19 टेस्ट भी किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि लक्षण युक्त मरीजों का चिहनीकरण के उपरांत 24 घंटे के भीतर उनकी कोविड-19 जांच हो जाए, ताकि संक्रमित पाए जाने की दशा में उन मरीजों को आइसोलेट करते हुए कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार उपचार प्रारंभ कराया जा सके। डीएम ने सभी एसडीएम और खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अभियान के दौरान प्रतिदिन तीन गांवों का भ्रमण करके वहां आशाओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सक्रियता, दवाओं का वितरण, टेस्टिंग आदि के बारे में रिपोर्ट प्रेषित करेंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह को निर्देशित किया ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 की रोकथाम एवं बचाव के लिए की जा रही गतिविधियों के साथ ग्राम प्रधानों को जोड़ना बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाली गतिविधियों के बारे में सभी जानकारियां उपलब्ध कराई जाएं तथा उनका सहयोग लिया जाए।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार गांव को कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त बनाए रखने के लिए भी गतिविधियां कराई जाएंगी, जिसमें स्वच्छ भारत मिशन की टीम को भी जोड़ा जाएगा। इसके अलावा गांवों को कोविड मुक्त बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी की देखरेख में एक व्यापक कार्य योजना तैयार कराते हुए उसे लागू कराने के उपरांत बेहतर कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वर्चुअल बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव यादव सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें