फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे बाद भी नहीं बदला जा सका फुंका ट्रांसफार्मर, गर्मी से मचा हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। किला बिजलीघर क्षेत्र के एलआईयू कार्यालय के पास फुंका ट्रांसफार्मर 48 घंटे बाद भी ठीक नहीं हो पाया। ट्रांसफार्मर ठीक न होने से गर्मी को लेकर हाहाकार मचा रहा। फुंके ट्रांसफार्मर की जगह लगाया गया दूसरा ट्रांसफार्मर भी खराब निकलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब चार सौ घरों की विद्युतापूर्ति ठप पड़ी है। विद्युतापूर्ति ठप रहने से लोग भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन

किला बिजलीघर के नजदीक एलआईयू कार्यालय के पास लगे 630 केवीए के ट्रांसफार्मर में शुक्रवार की रात करीब एक बजे आग लग गई। ट्रांसफार्मर फुंकने से इमली इसमत खां मोहल्ले के करीब चार सौ घरों की बिजली ठप हो गई। शनिवार को दिनभर फुंके हुए ट्रांसफार्मर की जगह दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा सका। शनिवार की शाम फुंके ट्रांसफार्मर की जगह दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया तो वह पहले से ही खराब निकला। ट्रांसफार्मर खराब निकलने से लोगों की बैचेनी बढ़ गई। शनिवार की पूरी रात बिजली ठप रही। रविवार को दिनभर बिजली ठप रही। शाम तक विद्युतापूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। किला बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता जयदीप मौर्य ने बताया कि शनिवार को दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युतापूर्ति सुचारु की गई तो दूसरा ट्रांसफार्मर भी खराब निकला। रविवार को मुरादाबाद स्टोर से दूसरा ट्रांसफार्मर मंगाया गया है। रात आठ बजे तक ट्रांसफार्मर लगने की उम्मीद है। इसके बाद विद्युतापूर्ति चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें