करीब दो माह पहले सैदनगर में खंड शिक्षाधिकारी के पद पर तैनात किए गए नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को सैदनगर से हटा दिया गया है। उन्हें बीएसए दफ्तर से अटैच किया गया है। स्वार के खंड शिक्षाधिकारी सद्दीक अहमद को सैदनगर का भी चार्ज दिया गया है। बताया जाता है कि उनके खिलाफ कई शिकायतें पहुंची थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
सैदनगर में दो माह पहले बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बरेली में तैनात खंड शिक्षाधिकारी नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की तैनाती की गई थी। बीएसए बीएसए एसके तिवारी ने सैदनगर के खंड शिक्षाधिकारी को हटा दिया है। सैदनगर के खंड शिक्षाधिकारी को बीएसए दफ्तर से अटैच किया गया है।
स्वार के खंड शिक्षाधिकारी को सैदनगर का भी चार्ज दे दिया गया है। अचानक सैदनगर के बीईओ को हटाए जाने के पीछे वजह यह बताई गई है कि मुख्यालय पर भी खंड शिक्षाधिकारी का पद रिक्त चल रहा है। इसकी वजह से काम प्रभावित हो रहा है। सूत्रों की मानें तो सैदनगर के खंड शिक्षाधिकारी की कई शिकायतें बीएसए को मिली थीं।