फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु शिक्षकों ने मांगी मौलिक नियुक्ति

Mon, 28 Sep 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलिक नियुक्ति देने की मांग को लेकर प्रशिक्षु शिक्षकों ने एक बार फिर कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मामले में हस्तक्षेप करते हुए मौलिक नियुक्त देने की मांग उठाई है। प्रशिक्षु शिक्षकों की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद परीक्षा का परिणाम भी घोषित हो चुका है। अभी तक मौलिक नियुक्ति नहीं दी गई है।
विज्ञापन



मौलिक नियुक्ति देने की मांग को लेकर प्रशिक्षु शिक्षकों ने अफसरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाना शुरू कर दिया है। इसी मांग को लेकर सोमवार को प्रशिक्षु शिक्षक कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी की। एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा कि उनका प्रशिक्षण पूरा हो चुका है।


रिजल्ट भी घोषित हो चुका है, लेकिन अभी तक न तो उनको मौलिक नियुक्ति दी गई और न ही मानदेय जारी किया गया है। मौलिक नियुक्ति न मिलने से भारी दिक्कत हो रही है। दूसरे चरण में परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किए जाने की भी मांग उठाई। कहा कि प्रशिक्षण पूरा कर चुके दूसरे चरण के प्रशिक्षु शिक्षकों की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कराया जाए।
विज्ञापन



उन्होंने अवशेष मानदेय का भुगतान कराने के साथ ही मूल अभिलेखों का सत्यापन कराकर वापस करने और आकस्मिक अवकाश देने की भी मांग उठाई। कहा कि यदि एक अक्तूबर तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो तीन अक्तूबर को शिक्षण का कार्य बहिष्कार किया जाएगा और बीएसए दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।


इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पांच अक्तूबर को विधानसभा का घिराव किया जाएगा। इस मौके पर राजकुमार, अमित शर्मा, सुधीश कुमार शर्मा, ललित कुमार, हरिओम, पवन कुमार, रामचंद्र सैनी, संगीता, एम सलीम, महावीर, पुनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें