पनवड़िया के पास नाले के ऊपर ओवरब्रिज बनाने के लिए सोमवार को गार्डर रखे जाएंगे। इसके मद्देनजर नेशनल हाईवे-24 पर पनवड़िया क्रासिंग सोमवार को सुबह आठ बजे से दोपहर बाद दो बजे तक पूरी तरह से बंद रहेगी। क्रासिंग से होकर छोटे वाहन भी नहीं निकलेंगे।
पुलिस ने पनवड़िया क्रासिंग पर रूट डायवर्ट कर दिया है। बरेली की ओर आने-जाने वालों से बाईपास से होकर निकलने की सलाह दी गई है। डायवर्जन के मुताबिक शहजादनगर से रामपुर की ओर आने वाला ट्रैफिक भमरौवा एवं पहाड़ी गेट से नगर में प्रवेश करेगा। रामपुर से शहजादनगर की ओर जाने वाला ट्रैफिक पहाड़ी गेट व भमरौवा होते हुए निकलेगा।