फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ट्रैक्टर-ट्राली खराब होने से रामपुर-बाजपुर मार्ग पर लगा जाम

Sun, 30 Aug 2026 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। रामपुर-बाजपुर मार्ग पर शनिवार शाम लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली खराब होने से जाम लग गया। लगभग आधे घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार शाम लगभग पांच बजे लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली रामपुर-बाजपुर मार्ग पर खराब हो गई। कोतवाली चौराहे पर बीच मार्ग में ट्रैक्टर-ट्राॅली खड़ी होने से यातायात बाधित हो गया। देखते ही देखते कोतवाली चौराहा और अगलगा चौराहा भीषण जाम की जद में आ गए। इसके चलते कुछ ही देर में मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। वाहन चालकों ने रांग साइड से होकर निकलने का प्रयास किया तो स्थिति और बिगड़ गई। बाद में ख़राब ट्रेक्टर में सुधार कर लिया गया, जिसके बाद से वाहन दौड़ने लगे। इस बीच जाम के कारण बाइक और कार सवारों के साथ ही पैदल राहगीरों को भी परेशानी हुई। बाजार क्षेत्र में सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण होने के कारण पैदल चलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची है। ऐसे में जाम के दौरान राहगीरों को वाहनों के बीच से निकलना पड़ा। इस दौरान नगर प्रशासन अनभिज्ञ बना रहा। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि ईओ से वार्ता कऱ अतिक्रमण के खिलाफ जल्द अभियान चलाया जायेगा ताकि जाम की समस्या पर अंकुश लग सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें