बिलासपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य महाप्रबंधक को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में स्टेशन पर दूसरा प्लेटफॉर्म बनवाने, लालकुआं-बांद्रा ट्रेन का ठहराव बिलासपुर में कराने तथा कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों के चलने के दिनों में बदलाव की मांग शामिल है।
विज्ञापन
प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष धन्नूमल बंसल के नेतृत्व में व्यापारी प्रतिनिधिमंडल ने यह ज्ञापन स्टेशन मास्टर शैलेश कुमार यादव को सौंपे। ज्ञापन की एक प्रति केंद्रीय रेलमंत्री को डाक से भेजने की भी बात कही गई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुदर्शन मदान, जोगपाल सिंह, अनुज बंसल आदि मौजूद रहे। संवाद