फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को उपलब्ध कराई जाए मोरेटोरियम की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों को मोरेटोरियम (ईएमआई माफ करने) की सुविधा दिलाने की मांग की है। साथ ही दुकानदार को कारोबार संचालित करने के लिए बिना ब्याज के ऋण दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ के माध्यम से भेजा है। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। लॉकडाउन की वजह से व्यापारियों और कारोबारियों के कामकाज बंद रहे। ऐसे में उनकी जमा पूंजी लॉकडाउन के चलते खर्च हो गई। वहीं, छोटे व्यापारियों की हालत और भी अधिक खराब है। उनके पास तो अपने कारोबार को शुरू करने तक के लिए रुपये नहीं हैं, जबकि मध्यम वर्ग के लोगों की ईएमआई आदि लंबित हो गई हैं।
उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार की ओर से जिस तरह से पहले लॉकडाउन के बाद व्यापारियों व उद्यमियों की मदद के लिए मोरेटोरियम की सुविधा दी गई थी, ताकि उनके खाते एनपीए न हों। उन्होंने एक बार फिर व्यापारियों एवं उद्यमियों को मोरेटोरियम की सुविधा दिलाने व व्यापारियों एवं छोटे दुकानदारों को ब्याजमुक्त कर्ज दिलाने की मांग की है। ज्ञापन पर युवा जिलाध्यक्ष विपुल गुप्ता, कमल रस्तोगी, नवीन भाटिया, उमेश सिंघल, राजीव लोचन, मनोज रस्तोगी, हरजीत सिंह, प्रशांत अग्रवाल, मुनीश गुप्ता आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें