फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने सिविल लाइंस थाना घेरा

Wed, 22 Mar 2017 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर 
विज्ञापन
रामपुर में सिविल लाइंस थाने क्षेत्र में हुई व्यापारी की दुकान में चोरी के विरोध में प्रदर्शन करते व्यापारी।
विज्ञापन

विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मोबाइल की दुुकान से चोरी हो जाने के बाद व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। उसके बाद थाने का  घेराव किया।  पुलिस ने जल्द ही चोरी का खुलासा करने की बात कही। उसके बाद मामला शांत हुआ।

सिविल लाइंस के  मिलन विहार निवासी  पकंज खत्री की  राज होटल के पास मोबाइल पार्ट्स की दुकान है। रोजाना की तरह वह दुकान को बंद करके घर चला गया था। आधी रात के बाद चोर उसकी दुकान को निशाना बनाकर वहां से दो लाख का माल समेट कर ले गए। उसके बाद मामले की जानकारी मिलने पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सोनी अपने साथियों के साथ मौके पर  पहुंच  गए जहां उन्होंने थाने का घेराव करके वहां पर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दस दिनों के अंदर चोरी का खुलासा करने की बात  कही।  उसके बाद व्यापारियों ने राहत की सास ली।  इस मौके पर  शाहिद शम्सी, शोएब, सतपाल, मंजीत,  प्रवीण गुर्जर आदि  लोग मौजूद रहे।  उसके बाद व्यापारी लोग एसपी  से मिले। जहां एसपी ने जल्द से जल्द  चोरियो का खुलासा करने आ  आश्वासन दिया। उसके बा व्यापारी लोग वहां से चले आए। पुलिस  ने रिपोर्ट  दर्ज  कर ली है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें