फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलागोकर्णनाथ मंदिर में मिले ‘लापता’ व्यापारी  

Tue, 25 Oct 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूूूरो /रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में सोमवार को गोलागोकर्णनाथ मंदिर में दर्शन कर घर लौटे व्यापारी हरीश अग्रवाल (सफेद कुर्ते में)
विज्ञापन

विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से रविवार की सुबह अचानक लापता हुए व्यापारी नेता और ठेेकेदार  के भाई सकुशल मिल गए हैं। वह दर्शन करने के लिए बिना बताए गोलागोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी) चले गए थे। व्यापारी नेता के अपहरण की आशंका से परिजन सहम गए थे और 24 घंटे तक सभी की धड़कनें बढ़ गई थीं। रविवार को अपहरण की आशंका जताते हुए शहर के तमाम व्यापारी और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने सिविल लाइन थाने  पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई थी। परिजन उन्हें अब घर बुलाकर ले आए हैं।  

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के राहे रजा निवासी ठेकेदार प्रवेश कुमार अग्रवाल ने अपने बड़े भाई व्यापारी नेता हरीश चंद्र अग्रवाल के रविवार को सुबह अचानक लापता हो गए थे। उनके दोनों मोबाइल बंद आ रहे थे। उन्हें हर जगह तलाशा, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। इसके बाद परिवार के लोग घबरा गए थे। शहर के तमाम व्यापारी नेता उनके घर पहुंच गए थे। 
विज्ञापन


उनके अपहरण होने का शक जाहिर करते हुए परिजन सिविल लाइंस  थाने पहुंच गए थे। लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी। उसके बाद गुस्साए व्यापारियों के साथ ही रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने थाने में नाराजगी जाहिर की थी। बाद में पुलिस ने गुमशुदगी की सूचना दर्ज कर ली थी। परिवार के लोगों का कहना है कि उनके भाई जनपद लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ स्थित शिव मंदिर पहुंच गए थे। फोन की बैटरी डाउन होने पर उनके दोनों फोन बंद हो गए थे। रात में उन्होंने पुजारी के फोन से परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन उन्हें वहां से लेकर आ गए हैं।
विज्ञापन


व्यापारी के भाई प्रवेश कुमार ने बताया कि बेटे की मौत के कारण वह सदमे में हैं, इसीलिए वह परेशान होकर वहां चले गए थे। उनके लापता होने से परिवार 24 घंटे तक सहमा रहा। सकुशल घर पहुंचने पर सबको राहत मिली है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गणेश दत्त जोशी का कहना है कि मामला अपहरण का नहीं निकला, वह बिना बताए गोला गोकर्णनाथ चले गए थे। जो वापस लौट आए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें