फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आम की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, 50 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति पत्र ले जाई जा रही थी प्रतिबंधित लकड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वार। वन विभाग की टीम ने स्वार-केलाखेड़ा मार्ग पर उत्तराखंड क्षेत्र से लाई जा रही प्रतिबंधित आम की लकड़ी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी। चालक के पास कोई अनुमति पत्र न होने पर किसान पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसे वसूलकर लकड़ी सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ दी गई।
वन रेंजर सुरेश जोशी ने बताया कि बुधवार रात सूचना मिली थी कि उत्तराखंड की ओर से आम की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली स्वार की ओर आ रही है। मीरापुर-गोविंदपुरा के बीच केलाखेड़ा की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया। जांच में आम की लकड़ी लदी मिली, लेकिन चालक कोई अभिलेख नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद केलाखेड़ा का एक किसान मौके पर पहुंचा और खतौनी आदि दस्तावेज प्रस्तुत कर लकड़ी अपनी बताई। अनुमति पत्र न होने पर वन अधिनियम के तहत 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूलकर धनराशि वन विभाग में जमा कराई गई। बाद में लकड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें