फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में ट्रैक्टर ट्रॉली, चालक गंभीर रूप से झुलसा

Tue, 28 Apr 2026 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। क्षेत्र के रहसेना गांव में भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली झूलती हाईटेंशन लाइन के तारों की चपेट में आने से चालक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। झूलती तारों को ठीक कराने की मांग के बावजूद कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम रहसेना निवासी सगीर अहमद पेशे से किसान हैं। सोमवार दोपहर करीब दो बजे वह भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने प्लॉट में खाली कर रहे थे। इसी दौरान प्लॉट के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन की झूलती तार ट्रैक्टर की छतरी से टकरा गई, जिससे पूरे ट्रैक्टर ट्रॉली में करंट फैल गया और टायर में आग लग गई। करंट की चपेट में आने से ट्रैक्टर पर बैठे सगीर अहमद गंभीर रूप से झुलस गए।
ट्रैक्टर ट्रॉली में आग लगते देख आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और सूखी लकड़ी से झूलती तार को हटाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान सरजीत सिंह ने केमरी बिजलीघर फोन कर विद्युत सप्लाई बंद कराई। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से झुलसे किसान को ट्रैक्टर से बाहर निकाला। इसके बाद परिजनों ने किसान को करीब 30 मिनट तक रेत में दबाए रखा। रेत में दबाने से भी स्वास्थ्य में सुधार न होने पर परिजन उसे गंभीर हालत में जनुनागर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार करीब दो माह पूर्व भी एक युवक बिजली के तारों की चपेट में आकर झुलस गया था। इसके बाद कई बार विभागीय अधिकारियों से विद्युत लाइन को ठीक कराने की मांग की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिससे फिर हादसा हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें